एनडीए के काम से विपक्ष परेशान और हताश, रैली को सांसद ने बताया फ्लॉप

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

पटना के गांधी मैदान में राजद के आह्वान पर विपक्षी नेताओं की जन विश्वास रैली को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फ्लॉप करार दिया। सांसद ने कहा कि महागठबंधन की इस रैली में राजद, कांग्रेस व लेफ्ट पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक दी। विपक्ष की तरफ से इस रैली में राजद नेता लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे व लेफ्ट पार्टी के नेता वरिष्ठ नेताओं समेत सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए। बावजूद इसके रैली फ्लॉप और विपक्षी दलों के नेताओं पर प्रधानमंत्री और एनडीए का खौफ दिखा।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विपक्षी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि एनडीए के मजबूत होने के बाद बिहार में परिवारवाद की राजनीति कम हो रही है।  परिवारवाद की राजनीति की समस्या यह है कि आपको पार्टी और कुर्सी विरासत में मिलती है। सांसद ने कहा कि जिसने पूरे बिहार को लूटा उनका युवराज आज जन विश्वास रैली के माध्यम से लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।वहीं दूसरे युवराज लोगों से न्याय मांग रहें हैं। बिहार में एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित बिहार की दिशा में काम कर रही है और लोगों पुनः इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने का निश्चय कर लिया हैं। आज विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के कामों को देखकर हैरान और परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]