रेणु महोत्सव में साहित्यिक परिचर्चा के साथ लोक गायक अमर आनंद और उनकी टीम बिखेरेगी जलवा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से हाई स्कूल परिसर में रेणु महोत्सव का सोमवार को आयोजन किया जायेगा। रेणु महोत्सव को लेकर डीएम इनायत खान के दिशा निर्देश में रेणु महोत्सव कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेणु महोत्सव में साहित्यिक परिचर्चा के साथ ही मशहूर लोक गायक अमर आनंद और उसकी टीम अपनी जलवा बिखेरेगी। डीएम इनायत खान के देखरेख में मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल के प्रांगण सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।रेणुजी के समाधि स्थल उनके गांव औराही हिंगना में पुष्प अर्पित किये जाने एवं सिमराहा चौक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराही हिंगना में स्थित रेणु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। अररिया सदर थाना के निकट रेणु कुंज स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसके अलावा रेणु जी पर आधारित निबंध, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता सभी विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें अंतिम रूप से सफल प्रतिभागियों को रेणु महोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। साहित्यिक परिचर्चा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]