सुपौल: भीमशंकर मंदिर धरहरा में जलढ़री के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलांतर्गत राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज, धरहरा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के उपरांत दूसरे दिन शनिवार को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। जलढ़री के भीड़ को देखते हुए मंदिर का पट प्रातः 3 बजे ही खोल दिया गया। पट खुलते ही बाबा का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रात: 3 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा।

जलाभिषेक करते भक्त

जलढ़री के दिन करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि से मंदिर कमिटी की ओर से पूर्ण व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी भक्तों को पूजा अर्चना करने में कोई दिक्कत न हो। गर्भगृह से लेकर शिवगंगा तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी, जो करीब 5 घंटे तक लगा रहा।

जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु

इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ-साथ राघोपुर पुलिस प्रशासन अपने महिला-पुरुष दल बल के साथ मुस्तैद रहे।

शिवगंगा तक लगा लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]