सुपौल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राघोपुर पुलिस ने आईटीबीपी के साथ किया फ्लैग मार्च

न्यूज डेस्क सुपौल:

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के राघोपुर पुलिस और पैरामिलिट्री ने शनिवार को सिमराही बाजर में फ्लैग मार्च किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है। शनिवार को राघोपुर थाना के एसआई बालेश्वर प्रसाद, एसआई विनय सिंह, पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानों के साथ सिमराही बाजार में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान लोगों से शांति कायम रखने और कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग का अपील किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने राघोपुर थाना से निकालकर NH 106 मुख्य मार्ग, NH 57 जेपी चौक, करजाईन रोड, अस्पताल रोड, जेपी चौक होते हुए पुनः राघोपुर थाना पर आकर समाप्त हुआ।

जानकारी देते हुए एसआई बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह फ्लैग मार्च राघोपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली गई। इसी क्रम में आज सिमराही बाजार में भी फ्लैग मार्च निकाली गई है। उन्होंने लोगो से निर्भय होकर मतदान करने हेतु अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]