सुपौल: एसएसबी सीमा चौकी मुंशी पिपराही ने नाका ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में किया प्रतिबंधित नशीली दवा जप्त

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

एसएसबी 45वीं बटालियन एसएसबी की सीमा चौकी मुंशी पिपराही ने नाका ड्यूटी के दौरान शनिवार को भारत- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर तस्करी के लिए भारत से नेपाल ले जा रहे भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा को जप्त करने में सफलता हासिल की। एसएसबी द्वारा जप्त किए गए दवा में Tramol 50 Mg का 20000 टैबलेट शामिल है।

जानकारी देते 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि आसूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 201/1 के क्षेत्र होकर भारत से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित नशीली औषधियों की तस्करी होने वाली है। सूचना की पुष्टि करने के उपरांत एक विशेष नाका दल का गठन किया गया। सउनि मनोज कुमार के नेतृत्व में 05 अन्य का नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुआ एवं निर्धारित मार्ग पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने लगे। कुछ समय उपरांत नाका दल ने देखा कि एक व्यक्ति कुछ सामान लेकर भारत से नेपाल की तरफ जाने की कोशिश कर रहा है। नाका दल ने उसे घेरने की कोशिश की, इस दौरान उक्त व्यक्ति भागने लगा। नाका दल द्वारा उसका पीछा किया गया, परंतु वह व्यक्ति नेपाल में प्रवेश कर गया। इसके उपरांत नाका दल द्वारा इलाके की छानबीन की गई, इसी क्रम में नाका दल को एक बैग मिला, जिसमें प्रतिबंधित नशीली दवाई Tramol 50 Mg की 20000 टैबलेट पाई गई। जिसे नाका दल द्वारा जप्त कर लिया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाई के उपरांत प्रतिबंधित नशीली औषधियों को वीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]