अररिया: पालीगंज में गृह मंत्री के साथ अररिया सांसद ने भी किया मंच साझा, कहा ओबीसी वर्ग के कर्पूरी ठाकुर को पीएम मोदी की सरकार ने दिया सम्मान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


पटना के पालीगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी मंच साझा किया। पालीगंज के कृषि फार्म मैदान में आयोजित पिछड़ा-अति पिछड़ा महासम्मलेन को अररिया सांसद ने भी संबोधित किया।

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का बिहार में यह पहला दौरा है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकरजी के विचार एवं संविधान के अुनसार सामाजिक विषमता दूर करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सचमुच में साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदीजी को नौ साल के दौरान ओबीसी को सबल और सशक्त बनने का मौका मिला है। मोदी जी ने अतिपिछड़ा आयोग को मान्यता देकर संवेधानिक दर्जा दिया है। ऑल इण्डिया कोटा स्कीम के अंतर्गत एमबीबीएस और एमडी के दाखिले में ओबीसी आरक्षण नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है। केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल के दाखिले में ओबीसी के बच्चों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 2014-15 की तुलना में 2020-21 में ओबीसी छात्रों के नामांकन में 32.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पेट्रोल पम्प और गैस एजेन्सी के आवंटन में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त निगम द्वारा ओबीसी को लाभ देने के साथ-साथ बैकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ओबीसी को अपने कार्यकाल में भरपूर लाभ दिलाया गया है।मोदी जी ने ओबीसी समाज से आने वाले बिहार के महान राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर एवं पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया है।वही सांसद ने अपने संबोधन के दौरान बिहार में 40 का 40 सीट एनडीए गठबंधन के पक्ष में देने का लोगों से आग्रह किया है।


सम्मेलन से पहले गृह मंत्री ने आईसीएआर परिसर में भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण भी किया।जहां भाजपा नेताओं के साथ अररिया सांसद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]