अररिया: सुरक्षित शनिवार को चक्रवाती तूफान से बचाव की बच्चों को दी गई जानकारी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के तिरसकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार मनाई गई। जिसमें चक्रवाती तूफान, आंधी से खतरे एवं उनके बचाव के तरीके की जानकारी बच्चों के बीच साझा की गई।

मौके पर प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि गर्मी का मौसम के समय में चक्रवाती तूफान और आंधी की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसलिए अपने घरों में खाना बनाने के बाद आग को बुझा दें, ताकि तूफान आने आंधी आने पर आगजनी जैसे समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अभिभावक चार्लेस किस्कू ने भी संथाली भाषा में बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर तबला वादक जाकिर हुसैन, अंतरिक्ष की प्रथम यात्रा करने वाले यूरी गागरिन, पहली महिला स्टार देविका रानी, स्वतंत्रता सेनानी बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी, झवेरचंद मेघाणी और सतीश कौशिक जी को भी याद किया गया।

मौके पर लुखी देवी, आरती देवी, ललिता कुमारी, पंडित शिबू हेम्ब्रम, सोमलाल मुर्मू, बाबूलाल टुडू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]