सुपौल: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 202 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जांच

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के करीब 202 गर्ववती महिलाओ की चिकित्सकिय जांच किया गया जिसमें, परिवार नियोजन परामर्श, ए एन सी, बी पी, लैब जाँच, दवा सहित विभिन्न स्टॉल लगाया गया। इस कार्यक्रम की देखरेख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार चंद्रा के द्वारा किया गया।

मालूम हो कि प्रत्येक महीने के 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र से आए गर्भवती महिलाओं का पूर्ण जाँच किया जाता है। जिसमे आज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के सभी पंचायतो के लगभग 202 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सीय जांच किया गया।

प्रखंड लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र ने बताया की क्षेत्र से आए सभी गर्भवती महिलाओं का कुल 12 प्रकार की जांच किया गया एवं सभी को नास्ता का प्रबंध करवाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके चंद्रा, स्वास्थ्य प्रवंधक प्रेमचंद्र रजक, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, शिवेंद्र कुमार, एएनएम नूतन प्रभा, शिम्पी कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]