सुपौल: जमीन विवाद को लेकर मारपीट का लगाया आरोप, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड 01 सखुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायलों का इलाज सीएचसी पिपरा में चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पीड़ित ब्रह्मदेव यादव ने थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि जब वे अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी गांव में ही मो मुस्तफा, मो शाबीर, मो इमामुद्दीन सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंच उनके साथ मारपीट करने लगा। कहा गया कि इस घटना में उनका लड़का और भतीजा के साथ भी मारपीट किया गया है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य के साथ भी मारपीट की गई। आरोप लगाया है की इस दौरान उन लोगों ने घर में जेवर और नकदी भी लेकर चले गए। मारपीट की इस घटना में ब्रह्मदेव यादव, निर्मला देवी, सुभाष यादव और अनिल यादव घायल हो गए हैं जिसे इलाज के लिए सीएचसी पिपरा में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया है की जमीन संबंधी विवाद को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ब्रह्मदेव यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]