सुपौल: 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ 1001 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश रख कर शक्ति पीठ महेशपुर परिसर से जीवछपुर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी किनारे पहुंची। जहां पंडित अरुण कुमार द्वारा मंत्रों उच्चार के साथ कलश में जल भरवा कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे जिसके बाद पुनः कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां कलश स्थापित किया गया।

बता दें कि 108 कुण्डली राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ 10 मार्च से 13 मार्च तक लगातार प्रतिदिन सुबह 7 बजे से साधना, 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ संस्कार, दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रवचन तथा शाम 7 बजे से पुनः प्रज्ञा पुराण की कथा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सभी गायत्री परिवार जुटे हुए हैं। लगातार तीन दिनों होने वाले इस महायज्ञ को लेकर आसपास का गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अरुण जसवाल, प्रो शिवनारायन साह, प्रो भूपेंद्र खिरहर, प्रशांत यादव, नीतीश चौधरी, राजेन्द्र साह, बैद्यनाथ यादव, पुरषोत्तम चौधरी मुखिया प्रतिनिधि, श्रवण चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]