सुपौल: राघोपुर में एचआईवी जांच शिविर का किया गया आयोजन, 129 लोगों की हुई जांच

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले क्व राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर गुरुवार को एचआईवी जांच शिविर लगाया गया। मोबाइल जागरूकता वाहन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना की ओर से प्रखण्ड के दौलतपुर में एचआईवी जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 129 लोगों की एचआईवी जांच की गई। 

जानकारी देते हुए आईटीसी प्रभारी बंधु नाथ झा ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राघोपुर प्रखण्ड में दौलतपुर हिडेन पोकेट क्षेत्र में है। जिसको लेकर ये जांच शिविर लगाया गया।

वहीं जानकारी देते प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि 129 पुरुष और महिलाएं का सेंपलिंग लिया गया है। जिसका रिपोर्ट कल दिया जाएगा। उन्होंने बताया की अगर सम्भव हो तो स्वास्थ्य के ख्याल से सभी को एक बार अपना एचआईबी टेस्ट अवश्य करा लेनी चाहिए। वैसे रेफरल अस्पताल राघोपुर में जांच करवा सकते हैं।

जांच शिविर में जिला पर्यवेक्षक सुपौल वी एन झा, पारामर्शी रेश्मि कुमारी, हेल्थ प्रमोटर नितिमा कुमारी, लैब टेक्नीशियन प्रमान्द गुप्ता, बी एम एण्ड ई राजेश पाण्डेय, एसटी एल एस अजय कुमार वर्मा, नरेश कुमार दास, सीएचओ विजेश कुमार, एएनएम मधु भारती, आशा नीलम कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजू कुमारी, रिता कुमारी आदि कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]