सुपौल: पुलिस प्वाइंट से कुछ ही दूर मकई के खेत में एक अज्ञात युवती की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी, लोगों की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत वार्ड न 9 थुमहा गांव में मकई के खेत में 20 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसे ही आसपास के लोगों को यह सूचना मिली तो शव को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी है। मृतक युवती कौन है और कहां की है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मकई के खेत में बिजली का तार भी लगाया गया है। जिससे बिजली का करंट लगने का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। खैर मामला जो भी हो युवती की हत्या हुई है या फिर बिजली का करंट लगने से मौत हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। जब तक मृतका की पहचान नहीं हो जाती अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लेकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

मालूम हो कि जहां घटना हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस प्वाइंट भी है जहां देर रात तक पुलिस मोजूद रहते हैं।लिहाजा लोगों में तरह तरह की चर्चा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]