सुपौल: दीप ज्योति एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर में दीप ज्योति एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामविशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू दास मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद सभी लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर होली पर्व का बधाई दिया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया प्रतिनिधि बबलू दास ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। कहा कि संस्था लगातार सेवा भाव से लोगों का मदद करती है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है।

मौके पर संस्था के सदस्य सत्य नारायण प्रसाद, प्रेमशंकर प्रसाद, आशुतोष झा, सुरेश मंडल, पिंटू चौधरी, हरेराम दास, मो इलियास, देवचन्द्र साह, शांति कुमारी, गीता देवी, मो अब्दुल गफ्फार, दीपक पहलवान, उमेश राम, बालेश्वर मंडल, कुशेश्वर मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]