सुपौल: पंप चालको को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज डेस्क सुपौल:

स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल के माध्यम से पंप चालकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सुपौल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने किया।

इस दौरान प्रशिक्षण में पंप चालकों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने वार्ड एवं पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु मतदान केंद्र पर भेजने के लिए प्रोत्साहित करेंगे विशेष कर वैसे मतदाता, फर्स्ट टाइम वोटर को जागरूक करेंगे जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे साथ वैसे मतदाताओ को भी जागरूक करेंगे जो घर में रहकर भी वोट देने नहीं जाते हैं। प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिया गया कि निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपने मतदान केंद्र पर जरूर जाय।

प्रशिक्षण में PHED कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता त्रिवेणीगंज संस्कार, डीआरसीसी प्रबंधक डॉ शैलेश कुमार, DRDA जिला कोडिनेटर सोनम कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]