सुपौल: नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत में  दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां मामले के आरोपी शंकर गोस्वामी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर राघोपुर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस दौरान जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शंकर गोस्वामी पर आरोप है कि बुधवार की रात्रि उसने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। जिसे लेकर गुरुवार को पीड़ित लड़की की मां ने राघोपुर थाना में आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि वे लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान शंकर गोस्वामी ने उनके 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री को जबरन उठाकर ले गए और खेत में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गिरफ्तार आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार की सुबह आरोपी शंकर गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पीड़ित लड़की के मेडिकल तथा न्यायालय में बयान करवाने को लेकर प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]