सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ कि गई बैठक, डीएम ने दिया कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सुपौल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप कोषांग के अंतर्गत कृषि विभाग में पदस्थापित सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी किसान सलाहकारों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी किसान सलाहकारों को निदेश दिया गया कि संबंधित पंचायतों में जिला स्वीप कोषांग, सुपौल से उपलब्ध कराये गये मतदाता जागरुकता से संबंधित पम्पलेट को घर-घर जाकर दिनांक 24.04.2024 से 28.04.2024 तक वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को घर से बाहर निकलकर अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने का भी निदेश दिया, ताकि जिले का मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निदेश दिया कि 07 मई, 2024 को वैसे किसान सलाहकार जिनका मूल पदस्थापन अपने ही पंचायत में है, सर्वप्रथम अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए शेष मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु जागरुक करें।

वहीं किसान सलाहकारों को क्षेत्र भ्रमण में दिनांक 07.05.2024 को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, सुपौल को निदेश दिया गया कि जिलान्तर्गत पदस्थापित सभी किसान सलाहकारों को उक्त तिथि हेतु परिचय-पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में सुपौल उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]