सुपौल: सितुहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

सोमवार की रात्रि में चैती दुर्गा मंदिर सितुहर के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरभंगा से आए मैथिली के सुपरस्टार गायक कलाकार बिकाश झा, स्वाती मिश्रा, डौली सिंह सहित अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में सारी रात जम कर समा बांधा। एक से बढकर एक मैथिली गीतों की प्रस्तुत दे कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने भी काफी गर्म जोशी से हर गीत पर तालियों की गरगारहट से कलाकारों का हौसला बुलंद करते रहे।

चैती दुर्गा मंदिर सितुहर कमिटी के सुमन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का सारा श्रेय कमिटी के सभी सदस्य व ग्रामीणों को जाता है, जो काफी लग्न एवं मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभा कर हर साल कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। सितुहर ग्राम में चैती नवरात्रि कई वर्षों से हो रहा है। चैत नवरात्रा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मैथिली गायक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]