सुपौल: राघोपुर में इंडि गठबंधन के प्रखंड चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

न्यूज डेस्क सुपौल

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एक भवन में इंडि गठबंधन का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष रामचंद सादा ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर एवं राजद नेता प्रकाश यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि यह देश प्रेम और सद्भाव से चलता है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने लोगों से इंडि गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल को भाड़ी मतो से विजयी बनाने का अपील किया कि पहले मतदान फिर जलपान करना है।

कार्यक्रम में सतीश यादव, भोला दास, मो टुन्ना, राजेंद्र यादव, योगी यादव, प्रांजल यादव, मो मौसिम, रोजित साफी, अनुल यादव, अरविंद शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, आशीष बाबू कल्याण, पिंटू गुप्ता, मो मतीन सहित बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *