सुपौल: राघोपुर पुलिस ने 10 बोतल कफ सिरप के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर पुलिस ने कोडीन युक्त सिरप कारोबारी पर शिकंजा कसते हुए थाना क्षेत्र के हुलास से 10 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हुलास ड्रेनेज चौक पुल के पास एक लड़का अवैध कफ सिरप बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस दल को उक्त स्थल के लिए रवाना किया गया। जहां पुलिस ने देखा कि एक लड़का अपने हाथ में एक काला रंग का बैग लिए खड़ा था, लेकिन जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस बलों ने उसे धर दबोचा। जिसके बाद उसके बैग की तलाशी लिए जाने पर उसके बैग से 10 बोतल कोडीन युक्त फेंसिडिल कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

गिरफ्तार लड़के की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सौराजान वार्ड नंबर 12 निवासी 19 वर्षीय गुलजार खान के रूप में हुई। इसके बाद उसके विरुद्ध थाना कांड अंकित कर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *