सुपौल: मतदाता जागरूकता को लेकर जिलाधिकारी ने किया जीविका दीदियों के साथ बैठक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर सुपौल के बीएसएस कॉलेज रोड में अवस्थित डीआरसीसी भवन में आज जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जीविका दीदियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जीविका के दीदियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जीविका के दीदियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा हम लोगों को जिले में 80% मतदान हर हाल में कराना है जिसके लिए जीविका दीदियों का सहयोग अपेक्षित है मतदान के दिन सभी जीविका दीदी सुबह में खुद मतदान कर अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को घर से बाहर निकालने के लिए और मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे मतदान करने के बाद पुनः सभी मतदाता के उंगली में स्याही का निशान भी चेक करेंगे वहीं उन्होंने जीविका के दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा जितने भी जीविका दीदी इस कार्य में अव्वल कार्य करेगी सभी को चुनाव के बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा


इस मौके पर तमाम जीविका दीदी के अलावा जीविका के डीपीएम,डीडीसी और पिपरा बीपीएम सहित डीआरसीसी के तमाम कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *