सुपौल: मोबाइल दुकानदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर के समीप एक मोबाइल दुकानदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि मृतक मिथिलेश चौधरी सिमराही स्थित गीतिका इंटरप्राइजेज के मालिक थे। रात करीब आठ बजे मिथिलेश अपनी सिमराही स्थित दुकान को बंद कर अपने घर श्रीपुर जा रहे थे। जब काफी रात तक मिथिलेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सिमराही से घर आने के रास्ता में खोजबीन शुरू किया गया तो देर रात दौलतपुर के समीप मिथिलेश का सड़क किनारे एक गड्ढा में शव मिला। बताया गया कि उसका बाइक भी कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद फौरन इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी गई और आनन फानन में मृत अवस्था में पड़े मिथिलेश को सिमराही अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने हर बिंदु पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

मृतक का फाइल फोटो

इस बाबत राघोपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]