सुपौल: चोर गिरोह का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार,सोने चांदी के जेवरात सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सोने चांदी के जेवरात सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

बरामद सामान

एसपी शैशव यादव ने पीसी में यह जानकारी देते हुए कहा कि सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर में बीते 16 मई को अज्ञात चोरों ने संगम कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सदर थाने में एक आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस चोरी की घटना का उद्भेदन करने में जुटी। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दो अपराधी को गिरफ्तार किया जिसके निशानदेही पर चोरी की घटना में शामिल दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का भी उद्भेदन हुआ है। इस तरह चोरी की घटना कारित करने वाले चोर गिरोह के कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे सोने चांदी के जेवरात सहित चोरी के सामानों की बरामदगी हुई है। एसपी शैशव यादव ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया है।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]