सुपौल में 40 पुड़िया स्मैक के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 40 पुरिया स्मैक के साथ 11 को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली स्थित एक बांस बाड़ी से पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की मात्रा 12.07 ग्राम बताया गया है। इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों में मो जियाउल सिसौनी किशनपुर, अंशु कुमार चकला निर्मली वार्ड नं0-06, आनंद यादव चकडुमरिया वार्ड नं0-10, अमन कुमार झखराही वार्ड नं0-26, विकास कुमार वीणा वार्ड नं0-10, राजा कुमार नगर परिषद् वार्ड नं0-17, मो इरशाद नगर परिषद् वार्ड नं0-17, किशोर कुमार शर्मा गौरवगढ़ वार्ड नं0-05, राकेश कुमार झखराही वार्ड नं0-26, नितिश कुमार चकडुमरिया वार्ड नं0-10 और सुमन कुमार सिसौनी वार्ड नं0-13 किशनपुर शामिल है।

मामले की लेकर सुपौल थाना कांड सं0-360/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभुियक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]