हाट से घर लौट रही युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, घटना स्थल पर ही युवती की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी पंचायत के देवीपट्टी वार्ड नंबर 11 में शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 18 वर्षीय युवती को कुचल दिया, जिससे युवती की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृत युवती की पहचान वार्ड नंबर 11 के हलधर मुखिया के 18 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 18 वर्षीय मधु कुमारी सखुआ हाट से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में घर के नजदीक ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़ चालक फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]