सुपौल: बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत अंतर्गत गनपतगंज वार्ड नंबर 09 स्थित एक बांसबाड़ी से एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में इस घटना को देखने के लिए लोग वहां पहुंच गए। इस मामले में जहां कुछ लोग हत्या की आशंका जाहिर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़कर आत्महत्या करार दे रहे हैं। हालांकि सूचना पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है और पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतक की पहचान धरहरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी संजय सादा के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन सादा के रूप में किया गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

मृतक का फ़ाइल फोटो

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बांस से उतार कर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

इधर, मृतक की मां गुलो देवी का कहना था कि बगल के गांव की एक लड़की से वह प्रेम करता था, जिससे शादी करने का जिद कर रहा था। जिस पर शनिवार की रात में भी काफी समझाया गया। रविवार के सुबह करीब 4 बजे वह घर से निकला, जिसके बाद लोगों ने परिजनों को इस घटना का जानकारी दिया।

घटनास्थल पर विलाप करते परिजन

मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]