समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पहुंचे सुपौल, समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक के बाद चयनित जमीन सर्वे विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के बीच वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

समाज कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी आज सुपौल पहुंचे। जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर में अवस्थित लहटन चौधरी सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमे जमीन संबंधी सर्वे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पिपरा विधायक रामविलास कामत, एमएलसी अजय सिंह, डीएम कौशल कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने जमीन सर्वे विभाग के लिए चयनित सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और कर्मी के बीच चयन पत्र वितरित किए।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में जमीन सर्वे का कार्य चल रहा है इसको लेकर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और कर्मी जो चयनित हुए हैं उनके बीच चयन पत्र वितरित किए जा रहे हैं। ताकि जमीन का सर्वे सुचारू ढंग से संपन्न हो सके और जमीन संबंधी विवाद को खत्म किया जा सके।

बैठक में जदयू और भाजपा के जिलाध्यक्ष, नगर परिषद के चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]