सुपौल: जनता दरबार के दौरान बाहर खड़ी सीओ के सरकारी गाड़ी में अचानक लगी आग, अफरातफरी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के मरौना थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान थाना परिसर के बाहर खड़ी मरोना सीओ की सरकारी गाङी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद अफरातफरी का आलम हो गया। हलांकी आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक गाड़ी के अंदर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है।

बताया गया कि मरोना सीओ पिंटू चौधरी आज मरौना थाना में आयोजित जनता दरबार में भाग लेने थाना आए थे। जनता दरबार चल रही थी इसी दौरान थाना परिसर के बाहर रखी सीओ के सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसके बाद अफरातरफी का आलम हो गया। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि जिस समय गाड़ी में आग लगी उस समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]