सुपौल: दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति कि मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड 09 में देर रात दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में गोली चलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमे एक पक्ष के रिश्तेदार की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सीएचसी छातापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि बिनोद यादव और उनके सगे भाई प्रमोद यादव में पूर्व से विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व से चली आ रही विवाद में दोनों भाइयों बिनोद यादव और प्रमोद यादव के बीच 15 दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले का सुलह कर दिया गया था। आरोप है कि इसी बीच देर रात बिनोद यादव ने कुछ बदमाश उसके घर भेजकर गोली चला दिया। जिसमे घर में मौजूद प्रमोद यादव का साला रामकुमार यादव को सिर में गोली लग गई, और प्रमोद यादव के बांह में भी गोली लग गई। घटना में प्रमोद यादव और उसका साला रामकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद दोनो घायलों को आनन फानन में सीएचसी छातापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रमोद यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार भी पहुंच गए, एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]