सुपौल: नहर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास वार्ड 9 स्थित गम्हरिया उप शाखा नहर में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह सबेरे जब गांव के लोग नहर पर घूम रहे थे तो देखा कि नहर में एक लाश तैर रही है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नहर से शव को बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला की उम्र करीब 35 साल बतायी जा रही है। मृत महिला कौन है और कहां की है कैसे उसकी मौत हुई है। इस बात को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई है। शव का अब तक पहचान नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]