शिलापट्ट की सियासत: पूर्व विधायक का शिलापट्ट हटाकर लगाया गया विधायक के नाम का शिलापट्ट, पूर्व विधायक ने की एफआईआर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

शिलापट्ट की सियासत को लेकर नरपतगंज के भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव एकबार फिर सुर्खियों में है।जहां उन्होंने अपनी पार्टी के पूर्व भाजपा विधायक देवयंती यादव के नाम के योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लगे शिलापट्ट को हटवाकर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के द्वारा अपने नाम का शिलापट्ट लगवा लिया। जिससे गुस्साई पूर्व भाजपा विधायक देवयंती यादव ने बथनाहा थाना में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के कनीय अभियंता राज कुमार निराला और शकल देव पासवान सहित दस बारह अज्ञात के खिलाफ अपने विधायिकी काल में कराए गए कार्य और लगे बोर्ड और शिलापट्ट को हटाकर वर्तमान विधायक जयप्रकाश यादव के नाम का शिलापट्ट लगाए जाने का आरोप लगाई है।

पूर्व विधायक देवयंती यादव ने अपने आवेदन में लिखी है कि बुधवार को उन्हे जानकारी मिली कि श्यामनगर वार्ड संख्या पंद्रह में उनके कार्यकाल में उनके द्वारा शिलान्यास कर लगाए गए योजना बोर्ड को ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के कनीय अभियंता राज कुमार मंडल एवं शकल देव पासवान नामक व्यक्ति अन्य दस पंद्रह अज्ञात अज्ञात मजदूरों के साथ गाली गलौज करते हुए तोड़कर ट्रैक्टर पर लादा जा रहा है। जिस ट्रैक्टर पर शिलापट्ट और बोर्ड को तोड़कर लादा गया था वह बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर होने की बात उन्होंने आवेदन में कही।

कनीय अभियंता सहित अन्य से ऐसा करने के बारे में पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता के आदेश पर तोड़कर फेंक देने और उसके स्थान पर वर्तमान विधायक का शिलापट्ट लगाने की बात कही।पूर्व विधायक ने अपने आवेदन में सरकारी योजना के योजना बोर्ड को बिना किसी सक्षम पदाधिकारी या विभाग के आदेश के तोड़फोड़ करने को संज्ञेय अपराध करार देते हुए सार्वजनिक रूप से तोड़े जाने पर राजनीतिक छवि के धूमिल होने और प्रतिष्ठा के घोर हनन की बात कही और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]