सुपौल: आरएसएस के स्थापना दिवस विजयदशमी पर सिमराही में निकले पथ संचलन, लोगों ने किया पुष्प वर्षा

न्यूज डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस सुपौल के द्वारा सिमराही में शनिवार को पथ संचलन का आयोजन हुआ। संचलन में करीब 200 स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे जिसके बाद एक होटल में जाकर समाप्त हुआ। उसके बाद वहां बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान घोष (आरएसएस का बैंड) की स्वर लहरियों ने शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान रास्ते मे कई जगहों पर लोगो द्वारा स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में से एक विजयादशमी को संघ अपने स्थापना दिवस के रूप में भी मनाता है। शनिवार को सिमराही में पहले शस्त्र पूजन हुआ, इसके बाद पथ संचलन किया गया।

इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए देश में एकता और अखंडता का संदेश देते दिखे।

कार्यक्रमों में संघ से जुड़े वरिष्ठ प्रचारक और कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में आतंकवाद, उग्रवाद समेत अन्य देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। साथ ही शस्त्र पूजन का महत्व भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]