सुपौल: दीपावली एवं छठ को लेकर राघोपुर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर थाना परिसर में दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष नवीन कुमार, नगर पंचायत सिमराही कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के दौरान किसी तरह का अराजकता नही हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखे तथा किसी प्रकार के अफवाहों को फैलने न दें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब इसकी सूचना प्रशासन को दें।

वहीं नगर पंचायत सिमराही कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा शांति, समृद्धि और सदभाव का त्योहार है। इसे सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर दंडाधिकारी के रूप में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति रहेगी।

बैठक में अशोक भगत, कमल प्रसाद यादव, नूर आलम, बिनोद अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, अताउर रहमान, मो टुन्ना, प्रमोद साह, मो तस्लीम, राधा देवी, मो बसीर, सुरेंद्र मंडल, सुनील यादव, रवि दास, मो ह्यूम, धीरेंद्र राम, श्यामसुंदर सरदार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]