जी टीवी के सिंगिंग शो सारेगमापा में चयनित जय झा का हुआ भव्य सम्मान समारोह

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जी टीवी पर प्रसारित सिंगिंग शो सारेगमापा में चयनित कोशी के लाल जय झा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुपौल जिले के ऐतिहासिक हरदी दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जय झा को सम्मानित किया गया। लोरिक जयंती समारोह हरदी अजान दुर्गा स्थान एवं ब्राम्हण महासभा सुपौल ने सारेगामापा फेम जय झा का समारोह पूर्वक सम्मान किया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेनोरमा के CMD संजीव मिश्रा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्राम्हण महासभा के मुन्ना चमन सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में जय झा को मिथिला पाग,अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया।

सहरसा सौरबाजार के रहुआ निवासी जय झा ने कहा कि सारेगामापा के मंच के तीन चार महीने का सफर उन्हें तीन चार साल के बराबर सीखने अनुभव दिया है। इस मौके पर जय झा का एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, इस दौरान लोगों ने जय झा के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

इस मौके पर जय झा ने मौजूद दर्शकों का अभिवादन करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पैनोरमा के CMD संजीव मिश्रा ने कहा कि मिथिला के लाल जय जय झा ने अपने गाँव अपने जिले और अपने राज्य का नाम रौशन किया है जिससे इलाके के सभी लोग गौरवान्वित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]