बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक कार से टकराया, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, विरोध में सड़क जाम

न्यूज डेस्क सुपौल:

बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक कार से टकराया गया, घायल शिक्षक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई है। इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा में NH 106 को सड़क जाम कर दिया है। घटना की बाबत बताया गया कि पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा निवासी शिक्षक राजीव कुमार बाइक से अपने पुत्र कृष्णा कुमार के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहे थे। तभी अमहा के समीप NH 106 पर सामने से आ रही एक कार उसे भीषण ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार शिक्षक राजीव कुमार और उसका पुत्र कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को इलाज के लिए CHC पिपरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन सुपौल सदर अस्पताल पहुंचने से पहले घायल शिक्षक राजीव कुमार ने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। आक्रोशित लोगों ने पिपरा के अमहा में NH106 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया गया कि राजीव कुमार शिक्षक के पद पर मध्य विद्यालय मानगंज में पदस्थापित थे। आज वो अपने पुत्र को लेकर स्कूल जा रहे थे जहां रास्ते मे यह घटना घटी है।

इधर घटना की सूचना पिपरा पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]