DS इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा के 224 छात्र-छात्राओं ने CBSE 10 व 12वीं परीक्षा में मारी बाजी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा के 224 छात्र छात्राओं ने सत्र 2024-25 सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है।

विद्यालय के निर्देशक एमडी वली ने बताया की 10वीं कक्षा की कुल 172 छात्र /छात्राओं और सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 52 शामिल हुए थे, जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की,जिसमे स्कूल का 10वीं की सभी छात्र छात्राओं में सबसे ज्यादा मार्क्स शंकर कुमार 96.6%अंक और नवनीत राज 92.4 %अंक और राहुल कुमार 92% अंक प्राप्त किया। वहीं 12 वीं कक्षा की कुल 52 छात्र छात्राओं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले ओमनाथ कुमार 93.4% प्रियांशु कुमार 93.2 चंदन कुमार 90%अंक हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है।

इस दौरान विद्यालय के निर्देशक एमडी वली ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके सुनहरे भविष्य की कामना की और मौके पर विद्यालय प्राचार्य लाडली अनवर, प्रबंधक चेतन वर्मा, शिवराम कुमार, ओम प्रकाश कुमार, मंटू कुमार, मुन्ना गुप्ता, संजीव गुप्ता, चंदन भगत, श्रवण ठाकुर, गणेश गुप्ता, रमेश कुमार, सुमन कुमार झा, मनीष कुमार, मनीषा कुमारी, श्वेता कुमार, विष्णु प्रिया सहित दर्जनों गण्यमान उपस्थित लोगों ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं सहित उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही सभी शिक्षकों के सराहनीय सहयोग की काफी प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]