सुपौल: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 5 HWC का किया शिलान्यास

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आज सुपौल पहुंचे। जहां किसनपुर में आयोजित एक शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों में स्थापित होने वाली 5 HWC का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक रामविलास कामत, CS डॉ ललन ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

शिलान्यास समारोह में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार की योजना है कि हर पंचायतों में अस्पताल खोला जाय ताकि लोगों को इलाज के दूर नहीं जाना पड़े। कहा कि इसी कड़ी में उन्होंने आज 5 हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर का शिलान्यास किया है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आधार भूत संरचना में काफी हद तक कार्य किया गया है। हर अस्पतालों में दवा पहुंच रहा है, एम्बुलेंस की सुविधा दी जा रही है। और समुचित मानव बल की नियुक्ति को लेकर भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। अगले तीन महीने में स्वास्थ्य विभाग में बिहार में 41 हजार नियुक्ति भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *