सुपौल: तेज रफ्तार वाहन ने NH 106 पर एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल के पिपरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां थाना क्षेत्र के कमलपुर मोड़ पेट्रोल पंप के समीप NH 106 पर देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसमें उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान देवीपट्टी निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है।


घटना को लेकर बताया गया कि देवीपट्टी निवासी रमेश यादव कमलपुर मोड़ पर अवस्थित पेट्रोल पंप पर नाइट गार्ड का काम करता था। देर रात रमेश यादव अपने घर से खाना खाकर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने जा रहा था। उसी दरम्यान कमलपुर मोड़ के समीप NH 106 पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे रमेश यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना कि जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *