सुपौल DM की सख्त कार्रवाई: लोक शिकायत सुनवाई में अनुपस्थित 3 अफसरों पर जुर्माना, वेतन से कटौती का आदेश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 08 वादों की सुनवाई हुई, जिनमें से 03 वादों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 05 वादों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना – शिक्षा), थानाध्यक्ष जदिया एवं कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, सुपौल पर ₹1000-₹1000 का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी ने वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुपौल को निर्देश दिया कि इन अधिकारियों के अगले माह के वेतन से जुर्माना राशि की कटौती कर विपत्र पारित किया जाए।

सुनवाई में अंचल अधिकारी छातापुर, किशनपुर, पिपरा, सुपौल एवं त्रिवेणीगंज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]