सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल का सिमराही में भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवा में योगदान को लेकर नगरवासियों ने जताया गौरव

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही बाजार स्थित एक निजी होटल में सोमवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल को उनके उत्कृष्ट समाजसेवी योगदान के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें मिथिला की परंपरागत पाग, शॉल, फूल-माला, गुलदस्ता, डायरी एवं विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने ब्रिगेडियर जायसवाल के कोविड-काल में किए गए सेवा कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि जब लोग अपने परिजनों से मिलने में असमर्थ थे, उस कठिन समय में ब्रिगेडियर जायसवाल ने समाज की निःस्वार्थ सेवा की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं एवं माध्यमों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।

समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए सिमराही नगरवासियों ने उन्हें सर्वसम्मति से सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भले ही वे सेना से सेवा निवृत्त हो चुके हैं, लेकिन समाज को दिशा देने और स्वस्थ समरसता कायम करने का उनका प्रयास प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में मंच संचालन उमेश गुप्ता ने किया।

मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, सिमराही सेवा समिति अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया, अरुण जायसवाल, प्रो. बैजनाथ भगत, राधेश्याम भगत, दिलीप पूर्वे, संत अमरजीत, चंदू दास, राजकुमार पोदार, गौतम चौधरी, तेजू जायसवाल, अविनाश चौधरी, अभिनंदन दास, लड्डू गुप्ता, रिंकू भगत, राहुल पंसारी, नीरज पंसारी, प्रशांत वर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]