सुपौल: सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के सिमराही में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन माधोगड़िया के आवासीय परिसर में आयोजित हुआ, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जन्मदिन समारोह में जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, राजकुमार पौद्दार, नगर उपाध्यक्ष रमन झा, नगर मंत्री कविता कुमारी, दिलीप पूर्वे, गणेश कुमार मंगलम, रेखा देवी, रिंकू भगत, किशोर दास, शानवीर दास, श्यामसुंदर सरदार, शुभम राज और रोहित झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केक काटते भाजपा कार्यकर्ता

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन माधोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की साख को विश्व स्तर पर ऊंचा किया है। आज उनका जन्मदिन सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि देश की प्रगति और विकास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए उनकी योजनाएं सामाजिक परिवर्तन का आधार बन चुकी हैं। हम सभी कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से सेवा कार्य करने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]