सुपौल: राघोपुर पुलिस ने अलग-अलग कांड में तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने देवीपुर पंचायत के गम्हरिया गांव में छापेमारी कर चंद्रदेव मुखिया और राजेन्द्र मुखिया पिता बौआलाल मुखिया को गिरफ्तार किया। वहीं गणपतगंज से मो. आलम पिता – मो. नाजिर को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। इनमें मो. आलम पर वर्ष 2022 के एक कांड, जबकि राजेन्द्र मुखिया एवं चंद्रदेव मुखिया पर वर्ष 2018 के एक मामले में वारंट लंबित था।

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि सभी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]