मधेपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण, डीएम तरनजोत सिंह व एसपी संदीप सिंह ने निकाला फ्लैग मार्च

News Desk Madhepura:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में मधेपुरा जिला के 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72-सिंहेश्वर (अनुसूचित जाति) एवं 73-मधेपुरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आगामी 6 नवंबर 2025 को संपन्न होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

निर्वाचन की दिशा में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर मधेपुरा जिले में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अनुमंडल कार्यालय मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज में नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में 8 अक्टूबर 2025 को मधेपुरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराना था।

फ्लैग मार्च में विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट, अर्धसैनिक बलों के जवान तथा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]