सुपौल के छात्रों ने जीता प्रमंडलीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चयनित

News Desk Supaul:

प्रमंडलीय पुस्तकालय सहरसा में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में कोशी प्रमंडल के तीनों जिलों के चयनित विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपतगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्रों के इस प्रदर्शन से विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित हुआ है। मार्गदर्शक शिक्षिका नेहा कुमारी ने बताया कि बहुत कम समय में बच्चों ने तैयारी कर पहले जिला और फिर प्रमंडल स्तर पर शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए “खुशी और गर्व का क्षण” है।

कार्यक्रम के आयोजक डीडीआर अमित कुमार ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए शिक्षिका नेहा कुमारी को भी बधाई दी और राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]