सुपौल: श्रद्धा और उल्लास से गूंज उठा छठ घाट, भक्ति जागरण में छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु

News Desk Supaul:

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहारा पंचायत स्थित छठ पोखर घाट, चिकनापट्टी में सोमवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, प्रो. रविन्द्र चौधरी, शिक्षक सिकेन्द्र यादव, प्रमुख फिदा हुसैन, पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव, समिति सदस्य अताउर रहमान, मुखिया कमलेश साह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण यादव और संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

पानी मे खड़ी छठव्रती

जागरण में चर्चित गायिका अंजली माही, कांति राज, जयकृष्ण यादव समेत कई सांस्कृतिक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छठ गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की मधुर आवाज और मंच पर धार्मिक वातावरण से पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रामसेवक यादव ने किया।

वहीं मंचासीन अतिथियों ने आयोजन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सामूहिकता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने छठ पूजा समिति, चिकनापट्टी के सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

जागरण प्रस्तुत करते कलाकार

इस दौरान प्रमुख फिदा हुसैन, जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव और पंसस अताउर रहमान ने कहा कि आने वाले दिनों में छठ पोखर घाट का और भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि यह क्षेत्र का एक आदर्श छठ घाट बन सके। पूरी रात तक वातावरण में भक्ति संगीत की गूंज रही और श्रद्धालु “जय छठी मईया” के जयघोष के साथ भक्ति में लीन नजर आए।

छठ घाट का प्रातः दृश्य

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौके पर जयप्रकाश चौधरी, अनिल चौधरी, अशोक यादव, प्रभाष यादव, संजय ठाकुर, हेमंत कुमार, अरुण जायसवाल, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू कुमार, रूपेश कुमार, राहुल यादव, अमर कुमार, अजय कुमार, विजय विश्वकर्मा, अजय यादव, पप्पू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]