सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा, प्रथम दिन 3 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

News Desk Supaul:

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। इस क्रम में जिले के केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां एएलवाई महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य-सह- केन्द्राधीक्षक प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि इस केन्द्र पर छात्रों के उपयोग हेतु सभी सुविधाएं की समुचित व्यवस्था की गई है। कहा कि महाविद्यालय परिवार कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु कृत संकल्पित है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो देवनारायण पंडित ने बताया कि आज परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में प्राचीन इतिहास, इतिहास, अर्थशास्त्र, संगीत, एवं दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 213 परीक्षार्थी में 212 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1 अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली में समाजशास्त्र, हिंदी, मैथिली, अंग्रेजी संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कुल 329 परीक्षार्थी में 327 उपस्थित रहे जबकि 2 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा संचालन में प्रो रामकुमार कर्ण, प्रो राधारमण यादव, प्रो जयनंदन खिरहर, प्रो संजय चौधरी, प्रो देवनारायण यादव, प्रो विपिन कुमार सिंह, प्रो यदुनंदन यादव, प्रो रामलखन प्रसाद, सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Comment