सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में संपन्न हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा, अंतिम दिन 2 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

न्यूज डेस्क सुपौल:

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। इस क्रम में जिले के केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां एएलवाई महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 दिसंबर को शुरू हुई जो 4 जनवरी तक चली।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य-सह- केन्द्राधीक्षक प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में समापन कराने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी

वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो देवनारायण पंडित ने बताया कि आज परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में स्वच्छ भारत एवं ईथिक्स एंड कल्चर विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 221 परीक्षार्थी में 219 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली में कुल 262 परीक्षार्थी में उपस्थित रहे। 

परीक्षा संचालन में प्रो रामकुमार कर्ण, प्रो राधारमण यादव, प्रो जयनंदन खिरहर, प्रो संजय चौधरी, प्रो देवनारायण यादव, प्रो विपिन कुमार सिंह, प्रो यदुनंदन यादव, प्रो रामलखन प्रसाद, सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]