सुपौल: प्रतिबंधित इंजेक्शन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, सदर थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

News Desk Supaul:

जिले में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और गैरकानूनी बिक्री को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान जिला मुख्यालय के बलवा पुनर्वास, वार्ड नंबर 09 का निवासी अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी रामसेवक राउत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद युवक के कमरे में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने काले रंग की पॉलिथीन में रखे 198 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। इन इंजेक्शनों की कुल मात्रा लगभग 196 एमएल बताई गई है।

पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में इंजेक्शन मिलने से साफ है कि इन्हें अवैध रूप से बेचने या सप्लाई करने के लिए रखा गया था। मौके पर कोई वैध कागजात या लाइसेंस नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : https://newsexpressbihar.com/state/26471/

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में अवैध दवाओं के कारोबार पर सख्त संदेश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन लोग शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]