सुपौल: राष्ट्रीय युवा दिवस पर सिमराही में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह, युवा संघ का हुआ गठन

Report: A.K Chaudhary

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को समारोह को सिमराही स्थित एक होटल परिसर में युवाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन जायसवाल ने की, जबकि मंच संचालन प्रशांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, इसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचार और उनके योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राम कुमार कर्ण और संत अमरजीत उपस्थित रहे। प्रो. राम कुमार कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं को सही सोच, संयम और अच्छे चरित्र की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों में रुचि लेनी चाहिए।

संत अमरजीत ने समाज में बढ़ती बुराइयों और नशे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। यदि युवा सही रास्ते पर नहीं चलेंगे तो समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में कुंदन जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बताया कि इस अवसर पर एक युवा संघ की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज सेवा, गरीबों की मदद और युवाओं को सही दिशा देने के लिए काम करेगा।

इस मौके पर मयंक गुप्ता, गुड्डू जीजीआर, कन्हैया दास, देवादित्य सेन, अरमान, रोहित झा, होटल संचालक रमेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]