सुपौल: सिमराही नगर पंचायत में जनसुविधा की बड़ी पहल, मोबाइल शौचालय सेवा हुई शुरू

Report: A.K Chaudhary

जिले के सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आखिरकार मोबाइल शौचालय सेवा चालू कर दी गई है। इसकी जानकारी नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) वीणा वैशाली ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजनों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई दो मॉड्यूलर मोबाइल टॉयलेट यूनिटें बीते करीब चार महीनों से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही खड़ी थीं, जिससे लोगों के बीच सवाल उठ रहे थे। अब इनके संचालन में आने से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी अनुसार, प्रत्येक मोबाइल टॉयलेट यूनिट की कीमत 12.75 लाख रुपये है। इस प्रकार दो यूनिटों पर कुल 25.50 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इन अत्याधुनिक मोबाइल शौचालयों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जरूरत के अनुसार इन्हें भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, बाजार, बस स्टैंड या अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आसानी से ले जाया जा सकता है।

ईओ वीणा वैशाली ने बताया कि मोबाइल शौचालयों के नियमित रखरखाव, सफाई और संचालन के लिए कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लिए लोगों को कुछ शुल्क देना होगा। बताया कि इसका उपयोग भीड़भाड़ वाले जगहों पर, सरकारी अथवा निजी कार्यक्रमो में और ऐसे जगह जहां आवश्यकता पड़े उस जगह पर भाड़े पर दिया जाएगा।

कुल मिलाकर, लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई यह सुविधा अब वास्तव में लोगों के हित में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ नगर की छवि भी बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]