सुपौल: पिपरा में सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

Report: Amresh Kumar

जिले के पिपरा प्रखंड स्तिथ थाना परिसर पिपरा में शुक्रवार को सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित गई। इस बैठक में पिपरा बीडीओ अमरेंद्र कुमार पंडित और नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने की। 

वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती पूजा पर डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप प्रतिबंध रहेगा वहीं सभी को शांति पूर्ण तरीके मनाने की अपील की हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा त्यौहार में माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा खास कर बाइक से हुड़दंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर मो वली, राजकुमार पोद्दार, सतेंद्र यादव, गिरधारी मुखिया, अशोक यादव, जेपी यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *